"MAGH MELA, PLASTIC FREE"
CAMPAIGN
"माघ मेला, प्लास्टिक मुक्त"
अभियान
अभियान
NSHN.TODAY : "मकर संक्रांति" (Makar Sankranti) के उपलक्ष्य में "माघ मेला" क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने के एक शासनादेश के क्रम में विशेष "स्वच्छता अभियान" (Swachhata Abhiyan) चलाते हुए, "मंडलायुक्त विजय विश्वास पंथ" और "मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद" व "मेलाधिकारी (कुंभमेला) विजय किरन आनंद" के सयुक्त नेतृत्व में संगम तट पर स्थित लेटे हुए बड़े हनुमान जी के मंदिर के समीप झाड़ू लगाकर जनमानस को प्रेरित करते हुए माघ मेला - 2024 को "प्लास्टिक फ्री" बनाने की अपील की।
"माघ मेला" (Magh Mele) को "प्लास्टिक फ्री" (Plastic Free) करने के उद्देश्य से प्रयागराज मण्डल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंथ एवं मेलाधिकारी कुंभमेला विजय किरन आनंद व मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद ने मेला प्रशासन के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर संगम क्षेत्र में झाड़ू लगाकर मेले क्षेत्र को स्वच्छ रखने हेतु सेवाश्रम प्रदान करते हुए, एक विशेष अभियान चलाकर जनमानस को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया।
बतादें, यह विशेष स्वच्छता अभियान शासन के निर्देशानुसार चलाया गया। जिसका पालन करने हेतु आज गंगा तट पर स्थित लेटे हुए बड़े हनुमान मंदिर के सामने मंडलायुक्त के कुशल नितृत्व में मेला प्रशासन और उपस्थित कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर, आमजन मानस को प्रेरित किया, और मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाएं रखने में सहयोग की अपील की।
शासन प्रशासन द्वारा चलाएं जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान की, संगम क्षेत्र में मौजूद संतों महात्माओं ने भी इस अभियान में सेवाश्रम प्रदान किया।
महानिर्वाणी अखाड़ा के श्री यमुना पुरी जी महाराज ने इस अभियान की प्रसंसा करते हुए, प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान की मंगलकामना करते हुए सेवाश्रम प्रदान किया। उन्होंने अधिकारियों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।