प्रधानमंत्री द्वारा देश की आम जनता से जुड़ने की अनूठी पहल है - मन की बात - Prayagraj Web Portal (प्रयागराज वेब पोर्टल)
Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री द्वारा देश की आम जनता से जुड़ने की अनूठी पहल है - मन की बात

प्रयागराज 30 अप्रैल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड को छात्र-छात्राओं तथा आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज द्वारा आज सरस्वती विद्या मंदिर विनोवा नगर नैनी में मन की बात रेडियो प्रसारण संगोष्ठी व्याख्यान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मन से मन की बात रेडियो प्रसारण को सुना और सराहा।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थिति इंडियन नेवी के पूर्व मैनेजर बृजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री द्वारा देश की आम जनता से जुड़ने की अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि कोई देश तभी उन्नति कर सकता है जब वहां की जनता अपनी बात देश के मुखिया तक और देश का मुखिया अपनी बात जनता तक आसानी से पहुंचा पाये। मन की बात कार्यक्रम इस दिशा में सफल रहा है। 


उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जब मन की बात कार्यक्रम में इतने सरल शब्दो में बोलते हैं कि जनता पर उसका प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज के उप निदेशक आरिफ हुसैन रिज़वी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मन की बात माननीय प्रधानमंत्री द्वारा देश को सम्बोधित कार्यक्रम का नाम है जिसका पहला प्रसारण 3 अक्टूबर 2014 को किया गया था। 

नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक निर्मलकांत पाण्डेय ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम आज बहुत ही लोकप्रिय बन गया है। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रसारित इस कार्यक्रम के लगभग 23 करोड़ श्रोता हैं। कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं 29 बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में आमजन तक पहुंचाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय संचार ब्यूरो के वरिष्ठ सहायक राम मूरत द्वारा मन की बात पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संचालित की गयी। प्रतियोगिता के विजेता राजेश कुमार वर्मा खुशी गुप्ता पूजा पाल अमित कुमार अनुराग त्रिपाठी सोम पाण्डेय वर्षिता कुमारी प्रांजल मिश्र माधव सिंह व अलंकृता वर्मा को उप निदेशक व अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान सना बानो रंजना मिश्रा रविन्द्र कुमार पटेल शिल्पा निषाद प्रमोद कुमार पाण्डेय अतुल गुप्ता अर्पित अग्रहरि आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम मूरत द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Author Image

About Content Editor

अभिनय सेठ, समकालीन समाचार, सूचना समाचार के साथ-साथ विशेष रूप से आध्यात्मिक लेखों के लिए प्रसिद्ध है। जिन्होन एक दर्जन से अधिक रजिस्टर्ड समाचार-पत्रों में अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं। पत्रकारिता जगत में विशेष ख्याति, निष्पक्ष संवाद, सप्ताहिक समाचार-पत्र के सम्पादकीय निदेशक के रूप में मिली। वर्तमान समय में अभिनय स्वतंत्र लेखन के साथ-साथ, निष्पक्ष संवाद के डिजिटल प्लेटफॉर्म Nshn.Today - Hindi News मे नई ताकतों को समझतेे हुए, डिजिटल मार्केंटिंग स्पेश्यलिस्ट की हैसियत से, डिजिटल क्रिएटर के रूप में कार्य कर रहे है।